China : Coronavirus : चीन में फिर लौटा कोरोना वायरस: दर्जनों मामलों ने बढ़ाई टेंशन

HomeBreaking Newsदेश/विदेश

China : Coronavirus : चीन में फिर लौटा कोरोना वायरस: दर्जनों मामलों ने बढ़ाई टेंशन

Ganesh Kumar Mule Oct 22, 2021 6:56 AM

PMPML Retired Employees will protest from tomorrow
Pune : Murlidhar Mohol : निर्बंधांसंदर्भात पालकमंत्र्यांशी करणार चर्चा; चिंता नको, काळजी घ्या : महापौर मोहोळ
Encroachment action at night : आता रात्री देखील अतिक्रमण कारवाई! 

चीन में फिर लौटा कोरोना वायरस

 

: दर्जनों मामलों ने बढ़ाई टेंशन

 

सैकड़ों उड़ानें रद्द और स्कूल बंद

पेइचिंग : कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। हालांकि शुरुआती चरण में ही इस पर काबू पा लिया गया था। अब वायरस ने एक बार चीन में दस्तक दी है जिसके बाद अधिकारियों ने सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया है, स्कूलों को बंद कर दिया गया है और व्यापाक रूप से टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि कोरोना के एक बार फिर फैलने के पीछे पर्यटकों का एक समूह जिम्मेदार है। एक ओर जहां दूसरे देश अपने प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं वहीं चीन में अभी भी सीमा प्रतिबंध और चिन्हित जगहों पर लॉकडाउन के जैसे नियम लागू हैं।
लगातार पांचवें दिन चीन में कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं जो अधिकतर देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हिस्सों से सामने आए हैं। अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है। हालिया प्रकोप का संबंध एक बुजुर्ग दंपति से बताया जा रहा है जो कई पर्यटक समूहों में शामिल था। शीआन, गांसु प्रांत और इनर मंगोलिया के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत शंघाई से की थी।
कुछ घरों के लिए लॉकडाउन
राजधानी पेइचिंग सहित कम से कम पांच प्रांतों और क्षेत्रों में दर्जनों मामले दंपति की यात्रा के बाद सामने आए हैं। स्थानीय सरकारों ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों, मनोरंजन स्थलों और पर्यटन से जुड़ी जगहों को बंद कर दिया गया है। कुछ घरों के लिए लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। लोगों को जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वैश्विक कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 24.24 करोड़ हो गए हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0