7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Homeदेश/विदेशCommerce

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Ganesh Kumar Mule Oct 22, 2021 8:16 AM

7 th pay commission | 9 लाखांहून अधिक सरकारी कर्मचाऱ्यांना स्वातंत्र्य दिनाची भेट | डीएमध्ये 3 टक्के वाढ
7th Pay Commission: Central employees will get good news on the evening of 28 March, new update will come regarding DA Hike
7th Pay Commission Update News | महागाई भत्ता (DA) सोबत, घरभाडे भत्ता (HRA) मध्ये मोठी वाढ होणार!

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

 

बढ़ेगा 3 फीसदी डीए, 47 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

 

सरकार के इस फैसले से करीब  47.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा

दिल्ली : दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। सरकार के इस फैसले से करीब  47.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 31 हो जाएगा। डीए और डीआर की ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से ही लागू होगी। इससे राजकोष से सलाना 9,488.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

गौरतलब है कि जुलाई महीने में ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ते की दर 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई थी। पिछले साल कोरोना के कारण केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की तीन क़िस्त पर रोक लगा दी थी। इसमें 1 जनवरी 2020 से 3 प्रतिशत, 1 जुलाई 2020 से 4 प्रतिशत, 1 जनवरी 2021 से 4 प्रतिशत बढ़ोतरी शामिल थी।

दरअसल सातवें वेतन आयोग के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए हर साल दो बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में संशोधन किया जाता है। इन्हीं वजहों से जुलाई 2021 के महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे थे और माना जा रहा था कि केंद्र सरकार फिर से महंगाई भत्ते को 3 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। इस साल AICPI इंडेक्स भी 123 अंक पर पहुंच गया है। सरकार इसी इंडेक्स के आधार पर महंगाई भत्ते का निर्धारण करती है।

डीए में बढ़ोतरी होने की वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के पीएफ में भी इजाफा होगा। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी कर्मचारी की सैलरी पीएफ और डीए के आधार पर तय होती है। इसलिए डीए बढ़ने पर कर्मचारियों का पीएफ भी बढ़ जाएगा। पीएफ बढ़ने से कर्मचारियों को अपने नौकरी के अंत में रिटायरमेंट का फंड अधिक मिलेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0