Punjab CM : कॅप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तिफे की वजह जान ले

HomePoliticalदेश/विदेश

Punjab CM : कॅप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तिफे की वजह जान ले

Ganesh Kumar Mule Sep 18, 2021 12:43 PM

NCP- Sharadchandra Pawar Party | NCP-SCP पक्षाकडे पुणे शहरातील ८ मतदारसंघात ४१ इच्छुक उमेदवार
Pune BJP Corporators |  पुणे महापालिकेत भाजपचा मोठा निर्णय! | १२६ नगरसेवकांचे वर्षभराचे मानधन दुष्काळग्रस्तांसाठी देणार
Konkan | कोकणात जाणाऱ्या गणेशभक्तांना पथकरमाफी | शासनाच्या निर्णयाची काटेकोरपणे अंमलबजावणी करा- जिल्हाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख

 

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा

: कहा बार बार अपमानित किया जाता था

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrindar Singh) का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उन्होंने राजभवन पहुँच कर अपना त्यागपत्र राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहीत को सौंपा। इसी के साथ उन्होंने अपने पूरे मंत्रिमंडल ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं राजभवन से बाहर निकले अमरिंदर सिंह ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि, “मेरे ऊपर सरकार न चलाने का संदेह किया गया। जिसके कारण मुझे लगा मेरा अपमान हो रहा है, इसलिए मैंने अपना इस्तीफा दे दिया।”

अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैंने आज सुबह ही कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात कर कह दिया था कि, मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। जिस तरह से बातचीत हुई उससे मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा हूं। हाल के महीनों में यह तीसरी बार है जब मैं विधायकों से मिला हूं… इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया..”

भविष्य के विकल्प मेरे लिए खुले हैं

कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैं अभी कांग्रेस नेता हूँ और कांग्रेस में हूँ। जहां रही भविष्य की बात तो मैं अपने समर्थकों से परामर्श करूंगा और भविष्य की कार्रवाई तय करूंगा।”

जिसको बनाना है बनाए

नए मुख्यमंत्री के सवाल पर कैप्टन ने कहा, “पार्टी आलाकमान जिस पर भरोसा है, वह उन्हें पंजाब का नया मुख्यमंत्री बना सकता है।

24 विधायक सहित कई सांसद भी मौजूद

अमरिंदर सिंह जब अपना इस्तीफा देने के लिए राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। इस दौरान करीब 24 विधायक और कई सांसद भी उनके साथ राजभवन पहुंचे। जिसमें उनकी पत्नी और पटियाला से सांसद प्रेनीत कौर भी शामिल रही। वहीं इस्तीफा देने के पहले अमरिंदर ने अपने आवास पर अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक भी की थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0