Chandigarh Mayor Election 2022: भाजपा की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की मेयर : AAP उम्मीदवार को 1 वोट से हराया 

HomeBreaking NewsPolitical

Chandigarh Mayor Election 2022: भाजपा की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की मेयर : AAP उम्मीदवार को 1 वोट से हराया 

Ganesh Kumar Mule Jan 08, 2022 8:39 AM

Aam Aadmi Party | दिल्लीतील आप चे नगरसेवक आणि आमदार आज पुणे मनपा दौऱ्यावर | विविध प्रकल्पांची करणार पाहणी
Pimpari Chinchwad Municipal Corporation | पिंपरी चिंचवड महापालिका आयुक्तांना जलपर्णीचा हार घालण्याचा आप चा इशारा
Aam Aadmi Party | ISRO | इसरोच्या शास्त्रज्ञांचे आणि देशवासीयांचे आम आदमी पक्षातर्फे हार्दिक अभिनंदन

 भाजपा की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की मेयर

AAP उम्मीदवार को 1 वोट से हराया

चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव के परिणाम में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद शनिवार को मेयर का चुनाव भी हो गया। भाजपा की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 1 वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी को जहां 14 वोट मिले, वहीं AAP उम्मीदवार के खाते में 13 वोट गए। एक वोट फटा हुआ मिला, जिसे रद्द कर दिया गया। कुल 28 वोट पड़े। एक वोट रद्द करने को लेकर AAP पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया। बता दें कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने वोटिंग का बहिष्कार किया।

 आम आदमी पार्टी ने जीती थी सबसे ज्यादा सीटें

हाल ही में संपन्न हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में खंडित जनादेश आया क्योंकि किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 35 नगर निगम सीटों में से 14, भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत हासिल की, जबकि शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ एक सीट मिली। आम आदमी पार्टी इस प्रदर्शन से बहुत खुश थी और विजयी जुलूस में खुद अरविंद केजरीवाल शामिल हुए थे। केजरीवाल  का कहना था कि यह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का ट्रेलर है, लेकिन मेयर नहीं बनने से पार्टी को झटका लगा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0