Babul Supriyo: Politics : ‘भाजपा’ को छोड़ ‘ममता’ के पास बाबुल सुप्रियो

HomePoliticalदेश/विदेश

Babul Supriyo: Politics : ‘भाजपा’ को छोड़ ‘ममता’ के पास बाबुल सुप्रियो

Ganesh Kumar Mule Sep 18, 2021 12:59 PM

Sharad Pawar | अजित पवार यांनी बारामतीत विकास केला, तरी लोकांनी तुम्हाला का निवडलं? या प्रश्नांवर शरद पवार काय म्हणाले?
Shashikant Shinde | “पक्ष संघटना कामात हलगर्जीपणा केल्यास शिस्तभंगाची कारवाई करणार”  | राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या बैठकीत प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे यांचा पदाधिकाऱ्यांना कडक इशारा
ST workers : Ajit pawar : आम्ही एसटी कर्मचाऱ्यांना सांगायचो… अजित पवार म्हणाले…

‘भाजपा’ को छोड़ ‘ममता’ के पास बाबुल सुप्रियो 

: बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका 

नई दिल्ली.  अब BJP के कद्दावर नेता बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) TMC में शामिल हो गए हैं। अभी हाल ही में उन्होंने BJP का दामन छोड़ा था। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। कभी मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो ने आज TMCज्वाइन कर ली है। हाल ही में उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था। आज TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

: कहा थे आंतरिक मतभेद

गौरतलब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी सांसद और मशहूर सिंगर बाबुल सुप्रियो ने इसके पहले राजनीति से संन्यास का ऐलान किया था। वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। इतना ही नहीं 7 जुलाई को मोदी मंत्रिपरिषद में बदलाव और विस्तार से ठीक पहले उन्हें मंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन  उन्होंने अचानक राजनीति को अलविदा कह दिया था ।

इतना ही नहीं इस बात का ऐलान उन्होंने बकायदा एक फेसबुक पोस्ट में भी किया था। हालाँकि दो-दो बार केंद्रीय मंत्री रह चुके इस शख्स का अचानक राजनीति से अचानक पहले ‘मोहभंग’ क्यों हो गया और फिर वापस कैसे जुड़ गया? ये भी फिलहाल एक यक्ष प्रश्न है।

हालाँकि इस बाबत उन्होंने बाद में कहा था कि, “BJP पार्टी संग मेरे कुछ अंतरंग मतभेद थे। वो बातें चुनाव से पहले ही सभी के सामने आ चुकी थीं। हार के लिए मैं भी जिम्मेदारी लेता हूं,लेकिन दूसरे नेता भी जिम्मेदार हैं।”

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0