Harish Rawat: Uttarakhand congress: हरीश रावत  ने कहा- बहुत तैर लिए, विश्राम का समय है!

HomeBreaking NewsPolitical

Harish Rawat: Uttarakhand congress: हरीश रावत ने कहा- बहुत तैर लिए, विश्राम का समय है!

Ganesh Kumar Mule Dec 23, 2021 4:05 AM

GB Meeting : Ganesh Bidkar vs Mahavikas Aghadi : भाजपने शहरात केलेल्या जाहिरातीवर महापुरुषाचे फोटो नसल्याने राष्ट्रवादी कॉंग्रेस सहित विरोधी नेत्यांचे चे मुख्य सभेत आंदोलन : तर गणेश बिडकर यांनी विरोधी पक्षाची बोलती केली बंद; म्हणाले हे आंदोलन निव्वळ प्रसिद्धीसाठी
Bharat Jodo Yatra | भारत जोडो यात्रेसाठी पुण्यातील शक्ती स्थळांवरून मातीचे संकलन |पुणे शहर जिल्हा काँग्रेस कमिटीचा उपक्रम
Sharad Pawar in Congress Bhavan | दोन दशकानंतर शरद पवार काँग्रेस भवनात | काँग्रेसमुक्त भारत होऊच शकत नाही | शरद पवार

 हरीश रावत ने कहा- बहुत तैर लिए, विश्राम का समय है!

: अब उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल

उत्तराखंड : चुनाव (Uttakhand election congress) से पहले कांग्रेस के लिए हरीश रावत (Harish Rawat) ने सिरदर्द बढ़ा दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अब पार्टी को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पैर बांध रहे हैं.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत (Harish Rawat Congress) नाराज हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस संगठन पर सवाल खड़े किए हैं और सियासी मैदान छोड़कर विश्राम करने तक के संकेत दे दिए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह है कि चुनाव से ठीक पहले हरीश रावत क्यों रुठ गए हैं?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत ने ट्वीट कहा है कि है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है.

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0